देहरादून। उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे प्रदेशभर से हादसों की खबरे सामने आ रही है। ताजा मामला मसूरी का है जहां एक कार हादसे का शिकार हो गई। जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही SDRF  टीम घटनास्थल पहुंची। और शवों को खाई से निकाला। 

बता दें कि हादसा मसूरी में हाथीपांव रोड पर हुआ, जहां एक कार लगभग 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। वहीं घटना स्थल पर पहुंची SDRF की  टीम ने रोप की सहायता से खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई व वाहन में से 02 शवों को निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पंहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि तीसरे व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में ही निकाल दिया गया था। स्थानीय पुलिस द्वारा तीनों मृतकों की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।

पिछला लेख पहली बार बिजली से रोशन होंगे उत्तराखंड के ये गांव, यह है सरकार की योजना
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads